सुल्तानपुर पट्टी। (मो० आसिफ) अति.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पट्टी में कोविड-19 वैक्सीन ड्राई रन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया । कोरोना वैक्सीन के आते ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा हैं। जिसके चलते प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वैक्सीन को लगाने के दूसरे चरण के लिए ड्राई रन का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाकर अभ्यास किया गया। कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लगाने के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वैक्सीन को लगवाने से पूर्व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि सारी सतर्कता और जांच के बाद कोरोना वैक्सीन को लगाने के लिए तैयार किया गया है मोके पर मौजूद नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह एवं संजीव पाल बीपीएम, टीका कर्मी आसमा और सीमा ,सहयोगी कर्मी अध्यापक प्रिंस राज और संदीप भटनागर स्वास्थ्य कर्मचारी आरती पाल फार्मा, शिवेंद्र, पूनम आशा मोबिलाइजर, एवं पुलिस महकमे से संतोष सिंह एवं संदीप सिंह , एवं स्वच्छक कर्मी विनोद कुमार उपस्थित थे।
Related Posts
सितारगंज की चौकियों का एसएसपी अजय गणपति ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ख़बर शेयर करें -सितारगंज की चौकियों का एसएसपी अजय गणपति ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा रुद्रपुर:एसएसपी…
प्रति पुलिस कर्मी को तीन दिन में लगें बूस्टर की डोज-डीजीपी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मंगलवार को राज्य के दोनों रेंज…
भारतीय नागरिको को सुरक्षित देश में वापसी लाना सराहनीय- अजय भटृट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे तनाव के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री…
