हल्द्वानी (जफर अंसारी) देश के साथ साथ ही हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड में कोविड के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। शहर के अधिकतर निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और ना बिगड़े इसको देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम को कोविड अस्पताल बना दिया है, जहां 200 बैड तैयार किए गए हैं। एसडीएम विवेक राय ने बताया की कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मिनी स्टेडियम में 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है जिसमें 75 बेड़ो को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य बेडों को भी ऑक्सीजन युक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मिनी स्टेडियम को सुरक्षित रखा गया है आवश्यकता पड़ने पर मिनी स्टेडियम को मरीजों के लिए संचालित किया जाएगा।
Related Posts
पुलिस महानिरीक्षक महोदय गढवाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ पौड़ी में ली गई समीक्षा बैठक….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – पुलिस महानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप महोदय द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी में परिक्षेत्रीय स्तर…
रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी कीड़े पड़ी दाल, कुमाऊं कमिश्नर ने बंद करवाया रेस्टोरेंट, दिए निर्देश…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल के एक रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत…
रुद्रपुर में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने लिया विरोध का संकल्प”
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में सामाजिक संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क…
