मालधन– (एस०ए०साहिल) तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में की रेज आमपोखर के प्लाट संख्या 58 में वन कर्मियों को गस्त के दौरान एक टाईगर का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिलने से वन विभाग में हड़कम्प मच गया । टाईगर की मृत्यु की खबर मिलते ही वन विभाग के उच्चाधिकारी मोके पर पहुँचे। टाईगर की उम्र लगभग 2 बर्ष बताई जा रही हैं। शव की पोस्टमार्टम ओर जलाने की कार्यवाही इतनी गोपनियता से की गई कि मीडिया को भी उससे दूर रखने की पूरी कोशिश की गई । टाईगर के शव की स्थिति को देखकर लगता हैं कि शव कई दिन पुराना हैं। टाईगर के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद जब कुछ मीडिया कर्मी मोके पर पहुँचे तो वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने मीडिया कर्मियों को फ़ोटो ग्राफी करने से रोकने का प्रयास किया वनाधिकारी बलवन्त सिंह शाही की ऐसी कार्यशैली एक बड़ा संदेह पैदा करती हैं टाईगर के शव की सूचना मिलजाने के बाद भी मीडिया कर्मियों को सूचना नही दी गई। टाईगर के मृत्यु के सही कारणों की गंभीरता से जांच की आवश्यकता है।वहीं टाईगर के शव का पोस्टमार्टम कर जलाने की कार्यवाही तुमड़िया खत्ता वन विभाग की चौकी में की गई। बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि हमे सूचना मिली कि वन कर्मियों को गस्त के दौरान एक टाईगर का शव मिला और हमने मोके का मुआयना किया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई।
Related Posts
लैंसडौन वन प्रभाग ने वन भूमि में अवैध रूप से बने मकान पर चलाया बुल्डोजर………
ख़बर शेयर करें -लैंसडौन वन प्रभाग ने अवैध रूप से मकान बना कर निवास कर रहे लोगो को किया जमींदोज………
यशपाल आर्य के बीजेपी के लोकतंत्र और विकास के झूठे नारों वाले बयान पर भाजपा का पलटवार
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी कर चुके यशपाल आर्य ने जहां भाजपा…
धोबी घाट पर छठ पूजा स्थल पर थाना अध्यक्ष सुंदरम शर्मा व चौकी इंचार्ज नीम बोरा द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर धोबी घाट के नजदीक छठ घाट का आज थाना अध्यक्ष सुंदरम शर्मा व चौकी इंचार्ज…
