खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर जनता में अपनी पैठ बनाने में लगी है। अपनी इसी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी के खटीमा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में जाकर अधिकारियों को खटीमा क्षेत्र की टूटी सड़कों के लिए ज्ञापन दिया। और क्षेत्र की टूटी सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण की मांग की। आपको बता दें खटीमा से छिनकी मार्ग जो लगभग साढ़े सात किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। नानकमत्ता और खटीमा दोनों विधानसभाओं के अंतर्गत आता है। इस सड़क पर दो दर्जन से ज्यादा गांव स्थित हैं। जिनकी लगभग पचास हजार की जनसंख्या रोज इस टूटी सड़क से गुजरती है। सड़कों पर गड्ढों के चलते कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें अभी तक कई की मौत और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस सड़क को बनाने की मांग की । वही लोक निर्माण विभाग खटीमा के सहायक अभियंता इंजीनियर केसी भट्ट ने बताया कि खटीमा छिनकी मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और डीपीआर बनाकर भेजी जा चुकी है पैसा आते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Related Posts
पुलिस ने 32 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने 32 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति…
उत्तराखंड: भूकंप के झटकों से दहशत, कांपे लोग, रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्निटीयूट की तीव्रता…
ख़बर शेयर करें -पिथौरागढ़। बारिश के मौसम के बीच आज पिथौरागढ़ और बागेश्वतर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए…
डीजी हेल्थ सैलजा भट्ट से मुलाकात कर NUJ के ज़िला उपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आपको बता दें वरिष्ठ पत्रकार और NUJ के ज़िला उपाध्यक्ष शादाब हुसैन ने डीजी हेल्थ सैलजा…
