रुद्रपुर (एम सलीम खान) खौलते हुए पानी में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत (बाथरूम में नहाते समय बाल्टी में गिरा मासूम मौत) हल्द्वानी यहां एक तीन साल के मासूम बच्चे की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई। नहाने के लिए रखी खौलते पानी की बाल्टी में एक तीन साल का मासूम गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया। खबर के मुताबिक गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र भट्ट मेडिकल कॉलेज कैंपस हल्द्वानी में पत्नी भावना व तीन बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार को सुबह भावना अपने तीन साल के बेटे राहुल को नहलाने के लिए घर के बाथरूम में ले गयी। बाथरूम में खौलते पानी की बाल्टी रखी गई थी। भावना ने मासूम के कपड़े उतार व दीवार पर टांगने लगी।इसी दौरान राहुल पानी की बाल्टी में गिर गया। मां ने तुरंत बेटे को बाल्टी से बाहर निकाला लेकिन जब तक वह बुरी तरह झुलस गया था।परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Related Posts
ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे राष्ट्रीय सचिव के कार्यालय, प्रेस वार्ता का किया आयोजन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह काशीपुर में…
अनुष्का और विराट की बेटी का नामकरण संस्कार करेंगे अनंत बाबा,शादी हो या कोई भी अनुष्ठान अनंत बाबा का लेते हैं विराट और अनुष्का आशीर्वाद
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- (वंदना गुप्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट पिता बने हैं कल अनुष्का शर्मा ने एक…
भगवती श्रमिक संगठन के श्रमिकों का भारी बारिश में श्रम भवन में धरना जारी…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-शनिवार को श्रम भवन रुद्रपुर में भगवती माइक्रोमैक्स के श्रमिकों भारी बारिश के बावजूद श्रम भवन में…
