गढ़वाल मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ सफलतापूर्वक शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर– (सुनील शर्मा) काशीपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी की संयोजक इंदु मान ने बताया हरिद्वार में चल रही दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आरम्भ सेवा ने आयोजित झंडा रोहन व वंदे मातरम गीत के साथ किया । प्रथम संबोधन सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने किया | इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष सचिन राव और ए.आई.सी.सी व अन्य सदस्यों गढ़वाल मंडल से प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुचे | लगभग 150 प्रशिक्षकों को ओडियो, वीडियो के उदाहरण के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सम्मानित देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह, उपनेता करण माहरा ने उद्घाटन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह ने रिसोर्स परसन के रूप प्रशिक्षण दिया गया। वहीँ संयोजक इंदु मान ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनरस को प्रोत्साहित कर कांग्रेस की विचारधारा को सिखाया गया | और किस तरह से वह अपनी-अपनी विधानसभा के बूथ स्तर तक कांग्रेस की संस्कृति को पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूत कर 2022 मिशन को सफल बनाएंगे। वहीँ दुसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही पूर्ण नीतियों के कारण हमारा देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है | देश में जातिवाद के बोलबाले को बुलंद करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली में भाजपा के 5 स्टार कार्यालय से  आई.टी सैल ने झूठी कहानियां, ओडियो, वीडियो बना कर नफरत भरी झूठी खबरें फैलाने का कार्य किया जा रहा है। वहीँ भारत का प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जागरूक बने और गलत के खिलाफ आवाज उठाकर जिम्मेदार नागरिक बनें। और संविधान के अस्तित्व में आने से 2014 तक कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, आई टी, विज्ञान, सिंचाई, कृषि, उद्योग आदि के क्षेत्र में विश्वपटल पर भारत को उच्च स्थान पर पहुंचाया। और भाजपा केवल झूठ की राजनीति कर रही है। वहीँ उन्होंने कहा कि भाजपा ये ना भूले कि वह जिस इरादे से लगातार लोकतंत्र को तानाशाही में बदलवाने का प्रयास कर रही है भारत की जागरूक जनता उसे उनके इस इरादे में कभी सफल नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *