कालाढूंगी (जफर अंसारी) विधानसभा क्षेत्र में कोरोना का कहर ऊपर से आगजनी की घटना ने ग्राम भीमपुरी उदयपुरी निवासी राहुल के समक्ष कठिनाईयों का पहाड़ खड़ा कर दिया है अज्ञात कारणों से लगी आग में ही गरीब राहुल की झोपड़ी पुरी तरह जलकर खाक हो गई अचानक घटी घटना के चलते राहुल का आवश्यक घरेलू सामान व हजारों रूपये की नगदी भी आग की भेंट चढ गया। वही घटना की तत्काल सूचना पाकर पहुंचे बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अग्नि पीड़ित राहुल को ढांढस बधाया,साथ ही भाजपा नेता मनोज पाठक ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया तथा घटना स्थल से उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की वही उक्त मामले में प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा मनोज पाठक की पहल पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु विश्वास दिलाया गया। वही मनोज पाठक द्वारा पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में मौके पर ही आर्थिक सहायता प्रदान कर आंशिक मदद दी गई। वही भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा लगातार क्षेत्र में सैनिटाइजर ,मार्क्स के साथ-साथ लोगों की आर्थिक मदद की जा रही है।
Related Posts
डीएसबी परिसर में इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल द्वारा उद्यमिता विकास दिवस का आयोजन किया गया…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर में इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल द्वउद्यमिता विकास दिवस का आयोजन किया गए। वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप…
दर्दनाक़ सड़क हादसा , बाइक सवार की मौत ,दो की हालत गंभीर ……
ख़बर शेयर करें -रामनगर- कालाढूंगी रामनगर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है…
स्कूटी को छोड़ शिक्षक ने जंगल में लगी आग से बमुश्किल बचाई अपनी जान…..
ख़बर शेयर करें -लोहाघाट-(आरिश सिद्दीकी) लोहाघाट क्षेत्र के देवीदास चॉर्मेल रोड के जंगलों में भीषण आग लग गई जंगल से…
