मालधन (एस०ए० साहिल) मालधन शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में रविवार को दिन में नरेश कुमार पुत्र देव रामनगर (50) बर्षीय की झोपड़ी में अचानक आग लग गई नरेश कुमार की आंखे खराब होने के कारण नरेश को आग लगने का पता नही चला नरेश कुमार की 9 बर्षीय पुत्री भावना बाहर खेल रही थी उसने झोपड़ी में आग लगते देख भागकर अपने पिता को झोपड़ी से बाहर निकाला झोपड़ी में आग लगते देख ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सारे प्रयास नाकाम रहे और झोपड़ी सहित घरेलू सामान ओर कागजात जलकर राख हो गए है। नरेश के परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हैं पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। अब पीड़ित परिवार सरकार और समाज सेवियो से मदद की आस लगाए बैठा है। जानकारी का अभाव होने के कारण स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी आग लगने की जानकारी नही दी गई। दीपा देवी (पीड़ित) ने बताया कि बाहर जल रही आग की चिंगारी हवा से उड़कर झोपड़ी में चली गई जिससे आग लग गई। जिसमे घरेलू सारा समान जल गया हैं
Related Posts
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वादी मुकदमा हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह निवासी शांति कॉलोनी रुद्रपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी…
साहिबजादो एवम धन माता गुजर कौर जी की शहादत को समर्पित महान शहीदी समागम में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो एवम धन माता गुजर कौर जी की शहादत…
सभी सम्बन्धित अधिकारी जिले में खरीफ विपणन में धान खरीदी के लिए सभी सुनिश्चित करें।आवश्यक तैयारी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – सभी सम्बन्धित अधिकारी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के लिए सभी…
