पटना– (एम.सलीम खान) पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को आयोजित भाजपा की हुंकार रैली के मुख्य वक्ता तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी थे | मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मंच पर पहुंचने के करीब बीस मिनट पहले मैदान में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में एनआईए अदालत के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर मल्होत्रा ने इम्तियाज अंसारी, मुजीबुल्लाह, हैदर अली, फिरोज असलम, नोमान अंसारी, इफ़्तिख़ार, अहमद हुसैन, उमैर सिद्दीकी और अजहरुद्दीन को दोषी ठहराया है। वही साक्ष्य के अभाव में फखरुद्दीन को बरी कर दिया गया है। अदालत ने मामले में दोषियों को दोषी करार दिया है। सजा के मामले अदालत ने अगली सुनवाई तय की है।
Related Posts
हल्द्वानी- गौला में बाढ़ की वजह बन रहा मलबे का पहाड़ हटेगा, मुख्य सचिव ने कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- गौला नदी में बाढ़ की वजह बन रहे मलबे का पहाड़ हटाया जाएगा। गौलापार स्टेडियम के…
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई छतरपुर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में पकड़ी गयी कच्चे एवं अवैध शराब……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- अवैध शराब की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून तथा जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर…
दोस्त को मैसेज कर फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- काठगोदाम में स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता लोक निर्माण विभाग…
