गोलीकांड में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगो ने किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ  – (जफर अंसारी) बिन्दुखत्ता में हुए गोलीकाण्ड आरोपी छात्र नेता की गिरफ्तारी की माँग को लेकर बिन्दुखत्ता क्षेत्र के दर्जनो लोगो ने कोतवाली गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना को पाँच दिन बीत गये है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही की गई वही आरोपी खुलेआम घूम रहा है यही नही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो गया है लेकिन पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नही कर रही है साथ ही राजनीतिक दवाब में मेडिकल रिपोर्ट को बदल दिया गया है । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली गेट पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस से नोकझोक शुरू हो गई |पुलिस ने पीड़ित के परिजनों सहित 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया और भीड़ को तीतर बितर करते हुए खदेड़ दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *