हरिद्वार (वंदना गुप्ता) चमोली जिले में नंदा देवी गलेशियर टूटने से मची तबाही से संत समाज में शोक की लहर है इस भयानक आपदा में हुई जनहानि और प्रदेश की शांति के लिए श्री मायादेवी में जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि के संयोजन में अखाड़े के साधु-संतों ने इस आपदा में मारे गए लोगों के लिए शांति यज्ञ किया गया और विशेष पूजा अर्चना कि गई श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का कहना है कि इस आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया है और देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई है प्रदेश को आपदा से भारी नुकसान ना हो हरि गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमत्री मुख्यमंत्री सहित तमाम उन अधिकारियों को साधुवाद दिया है जिन्होंने इस आपदा की घड़ी में तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाई और युद्ध स्तर पर मौके पर कार्य किया चमोली जिले में भीषण आपदा ने कई लोगों की जिंदगी को लील लिया है और प्रदेश को काफी नुकसान भी हुआ है इसी को लेकर साधु-सतों में शोक की लहर देखने को मिल रही है साधु संतों आपदा में मृत आत्माओं की शांति के लिए और प्रदेश की उन्नति के लिए हवन यज्ञ कर भगवान से जल्द सब स्थिति सामान्य होने की प्रार्थना की
Related Posts
नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात……..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के शुभारम्भ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
सड़क जाम व फायरिंग कर दादागिरी करना पड़ा युवकों को भारी, पुलिस ने जेल भेजकर उतारी खुमारी……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- 24.09.2024 को प्रातः 4.30 बजे डायल-112 द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्तियों…
नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का मामा ने मुंडवाया सिर………
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-काशीपुर के सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने युवक और उसके साथियों पर अपनी नाबालिग भांजी से छेड़छाड़…
