रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) ग्राम किलावली के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति हमारे गांव में घूम रहा है ,जो संदिग्ध है इस पर गड़ी नेगी चौकी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को थाने लाया गया पूछताछ की गई तो वह कुछ बोल नहीं पा रहा था और ना ही अपना पता बता रहा था और मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। तब पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को खाना खिलाया गया तथा बाल कटा कर स्नान कराकर स्वच्छ किया गया ।उसके बाद रोजाना उससे बातचीत की गई तो उसने अपना बातों ही बातों में पता पुरी बताया तब पुलिस द्वारा पुरी उड़ीसा प्रदेश के पुलिस स्टेशन से संपर्क कर फोटो भेज कर जानकारी प्राप्त हुई तो कोई जानकारी नहीं मिली । तब पुरी के स्थानीय प्रतिनिधियों से बात की फोटो दिखाई तो उक्त व्यक्ति की पहचान जगदीश पुत्र नारायण रेड्डी निवासी चंद्र घोड़ा बाजार स्टेशन रोड पुरी उड़ीसा के रूप में हुई परिजनों से संपर्क कर उनसे बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि यह मेरा बेटा जगदीश है जो 4 वर्ष पहले चला गया था जो रेलवे स्टेशन भुवनेश्वर पर हाउस कीपिंग का काम करता था जिसको किसी ने कुछ खिला दिया जिससे कारण वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। आज जगदीश के माता पिता थाना कुंडा में आकर उक्त जगदीश को अपने घर ले जा रहे हैं। जिसमें मंडी चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार द्वारा उनके घर जाने की व्यवस्था की गई। इस मानव रूपी कार्य की जनता व उच्चाधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।
Related Posts
पौड़ी में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस…..
ख़बर शेयर करें -1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को किया गया याद 1971 के…
हल्द्वानी- गौला बैराज में सिल्ट आने से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित, लोग रहे हो परेशान…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- गौला बैराज में भारी मात्रा में सिल्ट आने पर बीते मंगलवार रात शीशमहल फिल्टर प्लांट को…
डॉक्टर हरीश रावत का धनौरी पी जी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान पद पर चयन…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉक्टर हरीश रावत का…
