लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं के विकास पुरुष पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा का दावा है कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा राज्य को खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी।कांग्रेस प्रदेश सचिव तथा लालकुआं के विकास पुरुष कहे जाने वाले रामबाबू मिश्रा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है तथा इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी ने बुरा हाल कर रखा है और लोग अब इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबरदस्त सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है और सूबे की जनता कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाने को लालायित हैं।हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव तथा पूर्व चेयरमैन लाल कुआं रामबाबू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लोगों की जन आकांक्षाएं पूरी होंगी तथा कांग्रेस जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरेगी।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करें तथा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं।
Related Posts
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर: रोडवेज बस की टक्कर से छात्रा की मौत, सहेली गंभीर घायल
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- किसी काम से पंचायत घर की ओर जा रही स्कूटी सवार दो छात्राओं को बिहारी पेट्रोल…
पौड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान स्कूल ना जाने वाले बच्चों के जीवन में भर रहा है नया रंग….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह…
जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल……
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) नगर पंचायत कालाढूंगी में वार्ड नंबर 1 निवासी प्रशांत भाकुनी ने अज्ञात कारणों के चलते…
