चौकी इंचार्ज ने किया बैटरी चोरी का खुलासा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन)  लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर चोरों में डर का माहौल है | इसी क्रम में आज लालपुर चौकी क्षेत्र में तेजस पेट्रोल पंप के पीछे बड़ी पार्किंग में खड़ी गाड़ी से एक व्यक्ति हरपाल सिंह ,पुत्र बोड़ा सिंह ,निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश को बैटरी चोरी करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से चोरी की बैटरी और चोरी करने के उपकरण भी बरामद हुए | पकड़े गए व्यक्ति का थाना किच्छा मैं मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया |वही चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *