उधम सिंह नगर – (वसीम हुसैन) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी लालपुर SI पंकज कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 23.09.2021 को चौकी लालपुर क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गांव में रहने वाले शम्भू एवं हरपाल सिंह के घरों पर दबिश दी तो कच्ची शराब बेच रहे दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके पर ही कच्ची शराब छोड़कर भाग गए। मौके पर कच्ची शराब से भरे दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। मौके से फरार हुए दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना किच्छा आबकारी अधिनियम बनाम विशम्बर उर्फ शम्भू व हरपाल पुत्रगण सिंगारा सिंह निवासीगण ग्राम महाराजपुर थाना किच्छा उधम सिंह नगर पंजीकृत किया गया है।कच्ची शराब बेचने एवं संलिप्त रहने वालो के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी फरार हुए दोनो अभियुक्तों के घरो पर लगातार दबिश दी जा रही है किन्तु दोनो ही घर से फरार है।वही लालपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीम गठित की गई जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा क्षेत्र में किसी भी तरह का अराजकता का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
Related Posts
हल्द्वानी में बदला रहेगा ट्रैफिक, रामबरात को लेकर पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- रामबरात के चलते बृहस्पतिवार (आज) रूट डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्जन दोपहर 2:30 बजे से लेकर राम…
रिद्धि जैन ने किया नाम रोशन मोटेसरि हाई स्कूल में लाई 98% मार्क्स……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रिद्धि जैन के मोटेसरि हाई स्कूल में आईसीएसई बोर्ड में…
अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए…
