छात्रवृत्ति घोटाले के खुलासे के लिए कोर्ट में पीएल लगाने वाले पंकज लांबा की गोली लगने से मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वन्दना गुप्ता) उत्तराखंड के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले के खुलासे के लिए कोर्ट में पीएल लगाने वाले पंकज लाम्बा की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई है हरिद्वार रानीपुर कोतवाली अंतर्गत सुमन नगर की वैध इन्क्लेव में एक कार्यक्रम में पंकज लाम्बा को लाइसेंसी पिस्टल से गले मे गोली लगने से मौत हो गई सूचना मिलने पर जब पुलिस द्वारा पंकज को हॉस्पिटल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के वक्त वैध कॉलोनी में पंकज लांबा एक परिवार के साथ पार्टी कर रहे थे और दो नाबालिग लड़कियां पार्टी में शामिल थी इस दौरान पंकज लाम्बा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल एक नाबालिग लड़की को दे दी और नाबालिग लड़की ने जब गोली चलाई तो उसकी गोली सीधा पंकज लांबा के गले में जा लगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है वही पंकज के भाई ने इस घटनाक्रम में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए घटना में निष्पक्ष जांच की मांग की

सीओ सदर संजय बिशनोई का कहना है कि सुबह करीब 3 बजे सुमन नगर चौकी पर सूचना प्राप्त हुई की दुर्घटना वश गोली चलने से पंकज लांबा नामक युवक की मृत्यु हो गई है सूचना देने वाले व्यक्ति पंकज लांबा को घायल अवस्था में अपने साथ सुमन नगर चौकी लेकर आए थे जिसके बाद उन्हें सरकारी हॉस्पिटल उपचार के लिए भेजा गया उपचार के दौरान डॉक्टर की टीम ने पंकज लांबा को मृत घोषित कर दिया गया मौके पर गोली कैसे चली है किन परिस्थितियों में चली इसकी विवेचना और जांच पुलिस द्वारा की जा रही है देहरादून से फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है मृतक पंकज लांबा मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान समय में हरिद्वार में रह रहे थे इस घटनाक्रम की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी भी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है इस मामले में पुलिस द्वारा अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा

पुलिस सूचना पर हरिद्वार पहुचे मृतक पंकज लाम्बा के छोटे भाई इस घटना को बड़ी साजिश मान रहे है पंकज लाम्बा के छोटे भाई अरुण लाम्बा का कहना है कि यह सोची समझी साजिश है और यह योजना बना कर किया गया मर्डर है स्थानीय पुलिस भी इस घटना की लीपापोती कर केस को बंद करना चाहती है कुछ खनन माफिया पंकज लाम्बा के पीछे पड़े हुए थे और यह हत्या उनकी साजिश का नतीजा लगता है एक दो दिन पहले खनन माफियाओं से पंकज का झगड़ा हुआ था छात्रवृति घोटाले को लेकर भी इसमे जांच की जाने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *