काशीपुर (सुनील शर्मा) सड़क दुर्घटना में आढ़ती की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब आढ़ती अपनी आढ़त से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आपको बता दें टाण्डा उज्जैन निवासी आढ़ती पिछले 15 सालों से मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मण्डी स्थल में फलों की आढ़त लगाता है। दोपहर में वह बाइक पर सवार होकर आढ़त से वापस अपने घर जा रहे थे कि ढेला पुल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। अचानक घटी घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Related Posts
हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाना उनका सपना,, समस्याओं का निस्तारण और चहुमुखी विकास उनका एजेंडा-रौतेला
ख़बर शेयर करें -https://youtu.be/j_or4QLPijQ हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) हल्द्वानी विधानसभा से नगर निगम के मेयर और भाजपा के उम्मीदवार जोगिंदर पाल सिंह…
अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफतार
ख़बर शेयर करें -तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक जरीकेन में बेची जा रही थी…
शिक्षा संस्थान में डायरेक्टर से अभद्रता पर शिक्षको का मौन व्रत…….
ख़बर शेयर करें -टनकपुर-मुख्यमंत्री की विधानसभा टनकपुर में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में पिछले 5 वर्षों से डायरेक्टर…
