काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में आज देर सायं जसपुर खुर्द में चाय पकोड़ी के ठेले में अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। आग से ठेला स्वामी का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दरअसल रूपकिशोर सैनी नामक बुजुर्ग पिछले 10 वर्षों से जसपुर खुर्द में साहनी रिसोर्ट के पास चाय पकौड़ी का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ठेला स्वामी रूप किशोर सैनी के मुताबिक आज देर शाम जब वह ठेले पर खड़े थे, तभी अचानक ठेले में अचानक आग लग गयी। गनीमत रही कि समय रहते वह वहां से दूर भाग गए नहीं तो कुछ भी हो सकता था। अचानक लगी आग से वहां हड़कम्प मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमजल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से ठेला स्वामी का 15000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
Related Posts
नैनीताल में श्री मां पाषाण देवी मन्दिर में गणपति पूजन से आरम्भ हुआ दूसरे दिन कि पूजा का शुभारंभ….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल में श्री मां पाषाण देवी मन्दिर में अट्ठारहवे पाषाण देवी महोत्सव के आज दूसरे दिन…
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। (शादाब हुसैन/ शम्मी मैहर) आर्दश कॉलोनी के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का मुखबिर…
पूर्वी इंफाल में दो गुटों में भीषण गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला…..
ख़बर शेयर करें -कई दिनों की शांति के बाद हिंसाग्रस्त मणिपुर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से दो गुटों…
