सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आक्रोशित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एडवोकेट मो रफी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामो को कम करने की मांग की। मो रफी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जबकि कच्चे तेल के दाम कम है उसके बावजूद भी केंद्र सरकार की हठधर्मिता जनता पर बोझ बन रहा है डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम आसमान छू रहे हैं इसके साथ ही देश में अन्य चीजों पर बढ़ती महंगाई भी लोगों के जनजीवन पर असर डाल रही है केंद्र सरकार ने जल्द ही पेट्रोल और डीजल के रेट कम नहीं किए तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। मौके पर नगर पंचायत सभासद मोहम्मद अहमद,बब्बू सागर, संजय सागर, रामपाल सागर, नजर उद्दीन, मोहम्मद इस्लाम रजा, अशोक बाल्मीकि, नूर हसन, अशपाक हाजी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
Related Posts
काशीरामपुर डिफेंस कॉलोनी में चल रही श्रीराम कथा का समापन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- काशीरामपुर डिफेंस कॉलोनी में चल रही श्रीराम कथा का समापन हुआ, आज की भव्य कथा में…
पुलिस ने अवैध असलहो की बरामदगी कर आरोपी को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -दिनेशपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी राष्ट्रीय पर्व के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्र मे सर्तक दृष्टि…
सभी को घर मिले और कोई भी बगैर छठ के ना रहे उसके लिए : महापौर दीपक वाली….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – यहां नगर निगम सभागार में एक शिविर का आयोजन किया गया और उसमें गरीब जरूरतमंद…
