डीजीपी बने अशोक कुमार पहुँचे हल्द्वानी, सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– डीजीपी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अशोक कुमार ने सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, उन्होंने कहा की प्रदेश में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा, प्रदेश की पुलिस को हाइटेक बनाने पर जोर दिया जायेगा जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ़ हो, कुमाऊँ में महिला थाना खोलने के मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की महिला थाने की जरूरत नही है क्योंकि हर थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती है और महिला अपराधों से सख्ती से निपटा भी जा रहा है।

         डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर क्राइम को आज की सबसे बडी औऱ खतरनाक चुनौती बताते हुए कहा की पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती भी दिखा रही है और कई नाइजीरियन अपराधियो को गिरफ़्तार भी किया गया है, लेकिन साइबर क्राइम से निपटने के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *