देहरादून – (निशा) देहरादून जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढती जा रही है | बुधवार को देहरादून जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले है | बुधवार को जिन तीन मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है उनमें से 1 महिला और दो पुरुष शामिल है |महिला की उम्र 22 साल और पुरुष की उम्र 41 व 31 बताई जा रही है | इनमे से एक मरीज मैक्स अस्पताल और दो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती हैं तीनों मरीजों की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है | । जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशीने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम देहरादून जिले के डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे, सोर्स रिडक्शन और लार्वीसाइड, इंसेक्टिसाइड का छिड़काव व फॉगिंग करवाया गया । कई जगह लार्वा पाए गए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है | उन्होंने बताया डेंगू से लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान व डेंगू पखवाड़ा चलाया जा रहा है |वहीं स्वास्थ्य कार्यकता और नगर निगम क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहा है ।
Related Posts
यहाँ भाई ने अपनी बहन के लिव इन पार्टनर की हथौड़े से पीट-पीटकर कर दी हत्या………
ख़बर शेयर करें -महाराष्ट्र के थाणे जिले की पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों को एक युवक की हत्या…
देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पियूष गौड़ हुए सम्मानित….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- कांग्रेस मुख्यालय में महानगर कांग्रेस द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल…
कोटद्वार के सुंदर भविष्य के लिए एक जुट होकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का करना होगा सहयोग…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- पूर्व संघर्ष समिति कोटद्वार को महर्षि कण्व संस्कृति कला दुर्गापुर (भाबर) के द्वारा रामलीला में आमंत्रित…
