लालकुआं – (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत रेंज परिसर लालकुआं में लोक पर्व हरेला कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि माननीय श्री नवीन दुम्का जी, विधायक लालकुआं तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ के समस्त कर्मचारियों द्वारा हरेला पर्व मनाया गया। हरियाली को संजोय रखने के लिये उत्तराखण्ड में मनाये जाने वाले लोक पर्व हरेला में सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को फलदार पौधे वितरित किए गए । माननीय विधायक श्री नवीन दुमका जी द्वारा डौली रेंज के द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए अनार, अमरूद, जामुन आदि के पौधे वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि पौधों को घरों में लगाए जाने के बाद हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण में शुद्ध वातावरण बनाया जा सकता है। इसके लिए हर किसी को आगे आकर पौधे लगाने चाहिए । इस दौरान आदर्श प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, शानू, उमेश पन्त, मुन्ना अंसारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार सदस्य हेमंत नरूला, भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया, भाजपा नेता इस्तकार अंसारी, जमील अंसारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल आदि वन कर्मचारी मौजूद थे।
Related Posts
22 दिसम्बर को ऑडिटोरियम पौड़ी में टी0डी0एस0 की जागरूकता को बढ़ाने हेतु सेमिनार आयोजित किया जाएगा…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- सूचना/20 दिसम्बर, 2023: आयकर विभाग द्वारा जनपद के समस्त आरहण वितरण अधिकारियों के साथ टी0डी0एस0 की…
कुंभ को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस अखाड़े ने किया शाही स्नान
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेले का अंतिम और चौथा शाही स्नान पर्व चैत्र पूर्णिमा सकुशल सम्पन्न होने…
हल्द्वानी: प्रॉपर्टी डीलर का शव जंगल में संदिग्ध हालात में बरामद, मौके पर स्कूटी भी मिली, पुलिस जांच में जुटी
ख़बर शेयर करें -समाचार प्लस लाइव,हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी: प्रॉपर्टी डीलर का शव जंगल में संदिग्ध हालात में बरामद, मौके पर…
