काशीपुर – (सुनील शर्मा) भाजपा शासित उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए दिए गए नामों पर पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए विरोध जताया। काशीपुर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय ने कहा कि इस वर्ष तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए नामित दर्जन भर से ज्यादा युवतियां / महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए नामों का चयन हुआ है उसका विरोध हमारे द्वारा लगातार किया जा रहा है, क्योंकि यह जनविरोधी है और जनता की और खास तौर पर प्रदेश की महिलाओं की भावनाओं के विपरीत और उन्हें नजरअंदाज करके किया गया । उन्होंने कहा कि प्रदेश की काफी महिलाएं ऐसी हैं जो कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अन्य विशिष्ट कार्यों में हमेशा तत्पर रहीं। उन्हें नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी ने समर्थित महिलाओं और युवतियों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया । इस तरह से हॉकी की प्रतिभावान खिलाड़ी वंदना कटारिया भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस ना करके अपमानित महसूस करेंगी क्योंकि उनकी तुलना ऐसी महिलाओं और युवतियों से की जा रही है जो कि इस पुरस्कार के लिए कहीं से कहीं तक भी योग्य नहीं है।
Related Posts
लोगो से मदद की गुहार लगा रही,खतरनाक बीमारी से जूझ रही पूनम….
ख़बर शेयर करें -मरीज का नाम पूनम सिंह पति का नाम अनिल कुमार मरीज का पता _ मरीज गौलापार हल्द्वानी…
नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम – पूरी रात गूंजे बालाजी के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
ख़बर शेयर करें -नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम – पूरी रात गूंजे बालाजी के जयकारे, श्रद्धालुओं का…
वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड मैं किया गया कृषकों की गोष्ठी का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड मैं पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में कृषकों की गोष्ठी…
