काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड सरकार से भाजपा विधायकों की नाराजगी समय-समय पर चर्चा में रही है । इसी क्रम में काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का भी नाम चर्चा में जुड़ गया है। आज विधायक चीमा ने किसानों के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बाकायदा मोर्चा खोल दिया। किसानों के धान व गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न होने पर अपनी नाराजगी जताई। विधायक चीमा ने प्रेसवार्ता कर साफ कहा कि आज मैं सरकार के खिलाफ गुस्से में हूँ।काशीपुर विधानसभा से लगातार चौथी बार बने विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किसानों के खरीदे धान व गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान न होने तथा काशीपुर पुलिस पर शहर में हो रहे अतिक्रमण को न हटाने को लेकर डीजीपी अशोक कुमार के छह फरवरी को काशीपुर में आयोजित जनसंवाद में दिये गये निर्देश के बावजूद भी कोई कार्रवाई न किये जाने का आरोप लगाया। विधायक चीमा ने काशीपुर पुलिस व नगर निगम द्वारा कोई भी एक्शन अतिक्रमण हटाने पर न लिया जाना खेद का विषय बताया। चीमा ने कहा कि आरओबी निर्माण के कारण पूरे नगर का यातायात बाधित है।
Related Posts
आईटीआई पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा…
संत को वीडियो कॉल कर महिला ने किया ब्लैकमेल,,,,,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,,,,महिला और सहयोगी की तलाश में जुटी|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में एक संत से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद न्यूज़ वीडियो…
गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति भवन मल्लीताल नैनीताल में किया जा रहा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- गोवर्धन कीर्तन हाॅल समिति भवन मल्लीताल नैनीताल में श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया…
