काशीपुर। (सुनील शर्मा) एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन जोगा सिंह को देर रात दबंगों ने घर में घुसकर बुरी तरह पिटाई करते हुए अधमरा कर दिया। मारपीट के दौरान जोगा सिंह पर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला किया। और मरा समझकर छोड़ कर भाग गये। घायल जोगा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों में से दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरु कर दी है मौहल्ला कानूनगोयान, बड़े गुरुद्वारे के के पास रहने वाले जोगा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की रात्रि वह ड्यूटी से घर लौटा तो बाहर कुछ लोग नशा कर रहे थे। मना करने पर नशेड़ियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पांच की तादाद में दबंग नशेड़ी उसके घर में घुस गए और उसकी लात, जूतों से पिटाई करते हुए तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। मारपीट के कारण जोगा सिंह के पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में लैब टेक्नीशियन को राजकीय चिकित्सालय से इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।
Related Posts
अली जैदी या बेगम नूरबानो बन सकती है शिया बोर्ड की अध्यक्ष
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पद के आज लखनऊ में आयोजित…
प्रत्येक वर्ष 22 मई को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जैव विविधता के विषय को समझाने और जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष…
पौधे लगाना जीवन का सबसे महत्पूर्ण कार्य,जो हमें बनाता है रचनात्मक- प्रो ललित तिवारी……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी ने अल्मोड़ा एस एस जे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान…
