रामनगर – (निशा) रामनगर में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि अंकित नाम का एक युवक बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया | बच्ची बुधवार शाम पांच बजे से लापता हो गई थी। पुलिस रात भर ढूंढती रही लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया | इस विषय में रामनगर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बतायाएक बस्ती से बुधवार शाम पांच बचे पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और एसपी सिटी जगदीश चंद्र के निर्देश पर कालाढूंगी सहित आसपास के थानों की पुलिस को भी बच्ची की तलाश के लिए बुलाया गया था | वहीँ रातभर पुलिस की 12 टीमें बच्ची को नदी किनारे, बाग बगीचों और जंगल में ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया | वहीँ गुरूवार सुबह मुरादाबाद निवासी अंकित कुमार को काशीपुर रोड में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी से बच्ची के साथ निकलता दिखाई दिया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी | सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया वहीँ परिजनों की तहरीर पर अंकित के खिलाफ धारा 363, 376 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बच्ची ने पूछताछ में पुलिस को कुछ नहीं बताया लेकिन उसकी मा के पूछने पर बच्ची ने बताया कि वह उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था | बच्ची ने जब अपनी मा से पेट म दर्द की शिकायत की तो उसका मेडिकल कराया गया | मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है | बताया जा रहा है आरोपी युवक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था |
Related Posts
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनन राजस्व 1100 करोड़ पार, पारदर्शिता और विकास का नया मॉडल बना उत्तराखंड
ख़बर शेयर करें -देहरादून (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ईला गिरी द्वारा राष्ट्रीय फहराया ध्वज गया….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज…
ग्राफिक एरा के छात्र की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में आक्रोश, मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास जंगल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19…
