काशीपुर– (सुनील शर्मा) कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए किसान कांग्रेस से जुड़कर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग के साथ चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कही। रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस के कार्यालय में आज दोपहर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए किसान कांग्रेस से जुड़ने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मेयर प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने इन सबका स्वागत करते हुए कहा कि इनके आगमन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। मुक्ता सिंह ने कहा कि उन्हें यह भी विश्वास है कि उक्त सभी लोग अन्य को भी अपने साथ लाकर कांग्रेस पार्टी का रुदबा और बढ़ाएंगे। वहीं किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि आम जन का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दलों से नाता तोड़कर तमाम लोग कांग्रेस का दामन थामने को तैयार हैं। इसके लिए संगठन की ओर से प्रयास भी किये जा रहे हैं। अन्य कांग्रेसी वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रेस प्रवक्ता हरीश बिजल्वाण, कांग्रेस नेता अरुण चौहान, चंद्रभूषण डोभाल, जय सिंह गौतम, अलका पाल, अजीता शर्मा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज पंत, जितेन्द्र सरस्वती, जफर मुन्ना, मोहित चौधरी आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।
Related Posts
डी एम नैनीताल के निर्देश पर लघु उद्देशीय शिविर का आयोजन
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी (जफर अंसारी) कालाढूंगी तहसील के न्यायपंचायत बैलपड़ाव में पंचायत घर मे जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर…
किसानों को जमीन बचाने के लिए करना पड़ेगाएक और आंदोलन -टिकैत
ख़बर शेयर करें -भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे बाजपुर और किच्छा किसानों ने किया जोरदार स्वागत-देश…
जरनल सी डी एस शहीद बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने सम्मान समारोह में पहुंचे बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री…
ख़बर शेयर करें – देहरादून-(आरिश सिद्दीकी) विकासनगर में जर्नल सी डी एस शहीद विपिन रावत के चित्र के आगे दीप…
