दर्दनाक दुर्घटना- बाप बेटे सहित कार में अन्य 3 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

 चमोली (जितेन्द्र कठैत) उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव से आगे गुरुद्वारे के पास पनायी गाड़ पुल के समीप देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार से संबंधित पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस जोशीमठ लौट रहे थे, कार में सवार पांचों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहे थे। जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बारात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी। बारात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। घटना स्थल का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इस कारण यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी रहती है।

मृतकों की पहचान

प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया

रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल

प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल

गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली

शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *