लालकुआं – (ज़फर अंसारी ) पुलिस ने मुख्य बाज़ार से हुई दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली हैं। यहा कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुख्य बाज़ार निवासी अतुल अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि रोज़ाना की तरह वह मुख्य बाज़ार में अपनी दुकान ओम इंटरप्राइजेज़ के सामने स्कूटी खड़ी कर के दुकान का कार्य कर रहा था इस दौरान नीली टी शर्ट पहने और भगवा रंग का अंगोछा डाले युवक उसकी स्कूटी चोरी कर रफूचक्कर हो गया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित कि सूचना के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वही पुलिस ने जांच के दौरान बाज़ार में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को चिह्नित कर उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमे गठित की इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुभाष नगर दवाई फार्म तिराहे पर संघन चैकिंग अभियान चलाया जहां चैकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी संजू शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी पश्चिमी राजीव नगर वर्मा कॉलोनी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई अतुल अग्रवाल की स्कूटी को बरामद कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 389 ,411 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है । इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर उपनिरीक्षक मनोज कुमार,कांस्टेबल तरुण मेहता, दयाल नाथ, गुरजंन्ट सिंह मौजूद रहे।
Related Posts
“कोटद्वार के बेस अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पूर्व सैनिकों का सख़्त रुख, प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन”
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- पूर्व सैनिकों संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में बेस हॉस्पिटल मैनेजमेंट …
फूटा नारियल बम, नगर निगम सभागार में अफरातफरी…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(शेर अफगन) नगर निगम में आज नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने जमकर…
सराहनीय कार्य किए जाने पर 15 अगस्त को मिलेगा दरोगा को सम्मान…. देखिए अपनी ड्यूटी के अलावा इस दारोगा ने क्या किया खास….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) उ0नि0 प्रशिक्षु वन्दना चौधरी द्वारा मिशन हौसला के अन्तर्गत दिनाकं 14-05-2020 से 03-06-201…
