दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (सीटी रिपोर्टर वसीम हुसैन) दिन दहाड़े एक युवक से बाईक सवार दो युवक लाखों रूपये लूट कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में दहशत का मौहाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शरू कर दी है। दोपहर लगभग 3 बजे कम्पनी से कलेक्शन करके बाईक पर सुभाष कालोनी से गुजर रहा था। सागर होटल के निकट बाईक सवार दो युवकों ने उसको रोक लिया और उस पर तमंचा तान दिया। अचानक हुई इस घटना से आदित्य घबरा गया और बाइक से गिर गया। तभी अज्ञात लुटेरों ने उसका बैग छीन लिया और काशीपुर बाईपास रोड की ओर फरार हो गये। बताया जाता है कि बैग में 11 लाख रूपये से अधिक की नगदी थी जिसे वह बैंक में जमा कराने जा रहा था। सूचना मिलने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सहित तमाम पुलिस कर्मी और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई और लुटेरों की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरों के सहारे पुलिस को लुटेरों का सुराग मिल गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *