काशीपुर (सुनील शर्मा) देशभर के साथ साथ प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। काशीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा कोतवाली समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तो वहीं नगर निगम परिसर में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।काशीपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली में राजेश भट्ट ने ध्वजारोहण किया तो वहीं नगर निगम परिसर में स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, नगर निगम महापौर ऊषा चौधरी और नगर निगम के एमएनए गौरव सिंघल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्षद मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा समेत दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। काशीपुर में इस मौके पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर की छात्राओं ने एक रैली का आयोजन किया। इसी के साथ साथ रामनगर रोड स्थित हीरो बाइक शोरूम से भी एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसके माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया।
Related Posts
फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार सहित पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-गदरपुर के करतारपुर रोड पर कुछ दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार और एक…
महिला के साथ मारपीट कर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – रात्रि को शिल्पी निवासी- कचनाल c द्वारा थाना कालागढ़ पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया…
कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल, कांग्रेसियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान….
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा, आर्य के नेता प्रतिपक्ष और कापड़ी के उप नेता बनने पर किया मिष्ठान…
