काशीपुर– (शुनील शर्मा) निरंकारी मिशन के द्वारा देशभर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से एवं सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव देव महाराज के आशीर्वाद और आदेश अनुसार समस्त भारत में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत काशीपुर में भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में सघन स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृक्षारोपण किया गया। जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सेवादल की यूनिट नंबर 180 के निरंकारी भाई बहन और बच्चों समेत सैकड़ों सेवादारों और छात्र छात्राओं ने मिलजुलकर स्वच्छता अभियान पर एक सुंदर रुप देते हुए हरे भरे छायादार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान सभी निरंकारी सेवादारों ने मिलकर सरकारी अस्पताल के पूरे परिसर में सफाई करके लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया और आसपास उपस्थित लोगों को सफाई कर रखने की भी प्रेरणा दी।
Related Posts
गऊ माता की नृशंस हत्या कर हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और रुद्रपुर का माहौल खराब करने का प्रयास करने के दोषियों की हो तुरन्त गिरफ्तारी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा नें रुद्रपुर में गौमाता की हत्या कर हिन्दू समाज…
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण…
खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एसएसपी महोदय द्वारा पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टीम को किया गया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आईआरबी बैलपड़ाव, रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता)-2024…
