रुद्रपुर (एम सलीम खान) देह व्यापार के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया (शुक्रवार को पुलिस ने किया था गिरफ्तार तीन युवतियों सहित आठ लोगों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया था) सितारगंज देह व्यापार के धंधे में लिप्त सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को सितारगंज पुलिस टीम के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शहर के एक होटल में छापा मारकर तीन युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह रिपोर्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की तहरीर पर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को टीम ने इन आरोपियों को गिरफतार किया था जिसमें फिरोजपुर अलीनगर निवासी फैजल खा, ग्राम बरकीडीडी निवासी अंकित राणा, गढीपटटी निवासी पंकज राणा व होटल संचालक कृष्ण कुमार ऊषा अग्रवाल को अदालत में पेश किया। होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद शहर में चर्चाएं हो रही है। वही पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सितारगंज के अन्य होटलों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के अन्य होटलों में देह व्यापार का धंधा होने की आंशका है।
Related Posts
14 से 23 साल के खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का मिलेगा लाभ….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आठ से 14 वर्ष की तर्ज पर ही 14 से…
पंतनगर- ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) नई सोच एवं नई पद्धति में करें शोधः भगत सिंह कोश्यारी..
ख़बर शेयर करें -पंतनगर विश्वविद्यालय के 112वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस के अवसर…
*अवैध रूप से चलाई जा रही जूस की दुकान,जिला प्रशासन और नगर मजिस्ट्रेट ने दिया निरीक्षण का आदेश*
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – हल्द्वानी में नर्सिंग होम के सामने अवैध रूप से जूस कॉर्नर खोल कर उसमें…
