रुद्रपुर ( एम् सलीम खान) (पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेल्फी लेने के कारण हुआ हादसा) रुद्रपुर अल्मोड़ा से रुद्रपुर अपनी बहन से मिलने पहुंचे युवक और उसके दोस्त की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शांति विहार कॉलोनी के पास हुआ। दोनों युवक खाना खाकर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान चलती ट्रेन के सामने सेल्फी के चक्कर में दोनों युवक ट्रेन से टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खबर के मुताबिक 31 वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने एक युवक की पहचान अपने भाई लोकेश सोनी उम्र 35 पुत्र दिनेश चंद्र लोहोनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान मनीष कुमार आर्य उम्र 25 पुत्र कृपाल राम आर्य निवासी जल निगम कॉलोनी के पास अल्मोड़ा के रूप में की है। जिसके बाद पुलिस ने मनीष के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सूचना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही लोकेश के परिजनों ने अपने पुत्र के नेत्र दान कर दिए हैं।
Related Posts
हल्द्वानी में खुला NEXT GEN STUDY CAFE: छात्रों के लिए नवीनतम सुविधाओं से लैस अध्ययन केंद्र….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी। हल्द्वानी के कार्तिकेय कॉलोनी फेस 2 में स्थित विष्णु टावर के पास, हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा…
देखें वीडियो, किस तरह कोतवाल पर झूठा आरोप लगा कर, अपनी शिकायत से मुक़री शिकायतकर्ता महिला।
ख़बर शेयर करें -जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सस्पेंड कराने वाली शिकायतकर्ता युवती अपने ब्यान…
मसूरी में हुआ निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकडों लोगों ने उठाया लाभ
ख़बर शेयर करें -मसूरी– (एम. सलीम खान) ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में देहरादून विवेकानंद नेत्रालय ने…
