धीरेंद्र मिश्रा और विकास शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर धामी का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – (शम्मी मैहर )  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। खटीमा फाइबर्स के गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में रुद्रपुर से पहुंचे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धीरेन्द्र मिश्रा और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष व रुद्रपुर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा जो प्यार एवं स्नेह दिया गया है, इसके वह हृदय से आभारी हैं और उनके सम्मान के लिए वह हमेशा कटिबद्ध है। धामी ने कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किए गए चांदी के मुकुट को भाजपा जिला कार्यालय उधम सिंह नगर को समर्पित करते हुए इसे जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा को सौंप दिया। इस अवसर पर उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजेश शुक्ला,नंदन बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट, विवेक सक्सेना, अजय मौर्य, मुकेश सहित काफी संख्या में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *