चमोली, घाट- (जितेन्द्र कठैत)नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ीकरण के लिए पिछले कई दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा था जिसे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , थराली विधायका मुन्नी देवी शाह, द्वारा नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ीकरण हेतु क्षेत्रवासियों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को विजय रैली के रूप में समापन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा इस ऐतिहासिक आंदोलन में सम्मिलित सभी आंदोलनकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम आंदोलनकारियों एवं क्षेत्र वासियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश के नवनियुक्त लोकप्रिय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उक्त मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान कराने हेतु उनका धन्यवाद किया और छैत्र-वासियों को भरोसा दिलाया कि नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग का शासनादेश जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश करेंगे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि गण , जिला पंचायत सदस्य गण ,पार्टी वरिष्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
कालाढूंगी पुलिस का सराहनीय प्रयास: कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था और सुरक्षा का एहसास…
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी– कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के…
इग्नू ने बढ़ाई जुलाई 2022 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की तिथि…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-इग्नू में जुलाई 2022 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढाकर 25 अगस्त 2022 कर दी…
पुलिस ने शराब के नशे में चल रहे 06 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर , डीएल किये गये निरस्त।
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने…
