उधम सिंह नगर – (शादाब हुसैन) एसओजी उधम सिंह नगर ने नकली पनीर बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया नकली पनीर बेचने वाले अब्दुल कादिर, पुत्र चुन्नू निवासी टांडा बादली थाना ,जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और मुकीम पुत्र गुल हसन निवासी कुशालपुर को थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को बाजपुर क्षेत्र में पकड़ा और दोनों से लगभग 25 किलो नकली पनीर बरामद कर दोनों को कोतवाली बाजपुर ले जाकर मौके पर खाद्य निरीक्षक ललित पांडे को बुलाया गया | जिनके द्वारा नकली पनीर का सैंपल भरा गया टांडा बादली के दोनों संदिग्धों द्वारा उक्त नकली पनीर बाजपुर क्षेत्र में भारत डेरी , काशीपुर क्षेत्र में सतगुरु डेरी मसवासी दड़ियाल में अलग-अलग डेरी में उक्त माल बेचने की बात कही है आज भी इन दोनों ने डेरियो को लगभग 50 किलो नकली पनीर बेचा ।उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मधुसूदन पाउडर की मदद से नकली पनीर बना कर ₹180 किलो के हिसाब से उक्त डरियो को नकली पनीर बेचने की बात कबूली है। खाद्य निरीक्षक द्वारा भेजे गए सैंपल के नकली पनीर होने की पुष्टि होने पर उक्त दोनों के विरुद्ध थाना बाजपुर में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा |
Related Posts
रामनगर के ढिकली क्षेत्र में रिसॉर्ट और होटलो की पैमाइश से मचा हड़कम्प……
ख़बर शेयर करें -रामनगर-रामनगर का ढिकली क्षेत्र कभी रिसॉर्ट तो कभी होटलो के अवैध निर्माण को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों…
ल्वेटा गांव में जोशीमठ जैसी दरारें: 35 मकान जर्जर, ग्रामीणों का जीवन संकट में….
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक स्थित ल्वेटा गांव में जोशीमठ जैसी स्थिति उत्पन्न हो…
Alert:उत्तराखण्ड में गिरा पारा,कई जगहों पर ओले और बर्फबारी होने के आसार
ख़बर शेयर करें -देहरादून-प्रदेश के कई स्थानों में आज ओले गिरने और इसके अलावा कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने…
