रुद्रपुर-आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने अपने जारी बयान में कहा है कि भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाती है । भाजपा सरकार का झूठ सबके सामने है । भाजपा ने जनता को 5 साल लगातार ठगा है । प्रदेश में सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। रुद्रपुर में आम आदमी नजूल पर अपने मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं आम आदमी का आशियाना उजड़ने का धर्म डरा रहा है । भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने को झूठे सपने दिखा कर बारंबार मिठाई बांटने का काम किया है । भाजपा सरकार नजूल नीति मध्यप्रदेश लाने में विफल हो गई । जनता को एक बार फिर से भाजपा ने ठगने का काम किया है। रुद्रपुर में नजूल पर बसे हुए लोगों को फिर से ठगा गया है । रुद्रपुर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने सौगंध खाई थी कि यदि नजूल पर बसे आम आदमी को उसको मालिकाना हक यदि नहीं दिलवा पाए तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे । भाजपा के जनप्रतिनिधियों नजूल नीति पर बिल पारित होते ही लेने के लिए आपस में भीड़ गए लेकिन जनता को नजूल भूमि पर उसका मालिकाना हक नहीं दिलवा पाए ।
Related Posts
केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की ऊर्जा सहायता मांगी
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की ऊर्जा…
सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में की गयी कोविड जांच
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) एलडी भट्ट हॉस्पिटल की टीम ने बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट…
सार्वजनिक परिवहन पर बड़ा फैसला : अब वाहनों पर दिखेगा ‘पशुओं पर दया करो” स्लोगन….
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पशुओं पर दया करने, उनका ख्याल रखने के लिए स्लोगन की…
