रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैम्प तीन पानी डेम में गली सड़ी लाश मिलने से हड़कंप मच गया ।ट्रांजिट कैम्प पुलिस को सूचना मिली कि नदी में एक लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैम्प इंचार्ज विनोद फर्त्याल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए , मृतक की शिनाख्त गोपी 41 वर्ष पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है गोपी लंबे समय से शिमला बहादुर में रहता है पूर्व में गोपी पीलीभीत जिले का निवासी था। छानबीन में पता चला कि युवक 28 अगस्त से लापता था काफी खोजबीन करने के बाबजूद भी नही मिला जो कि बरसात के पानी में बह गया था। जिसकी सूचना थाने में दर्ज की थी पुलिस द्वारा भी इसकी खोजबीन एसडी आर एफ टीम द्वारा की जा रही थी। वही रुद्रपुर तीन पानी डेम तालाब के बीच मे बॉडी फसी हुई मिली है।जिसकी शिनाख्त परिजन द्वारा कराई गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना इंचार्ज विनोद फर्त्याल ने बताया कि थाना ट्रांजिट कैम्प शिमला बहादुर स्थित तीन पानी डैम की नदी में एक युवक की बुरी अवस्था मे लाश प्राप्त हुई है मोहल्ले में लोगो का इस घटना से जमाबड़ा लग गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई । और उनहोने कहा कि इसमें परिजन द्वारा कोई जांच कराई जाती है तो पोस्टमार्टम में कोई तथ्य सामने आने के बाद ही उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी शैलजा और कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने की दिल्ली में मुलाकात…..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी शैलजा और कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने की दिल्ली में मुलाकात काशीपुर :…
26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या-जाने आखिर क्या रही आत्महत्या करने की वजह….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-(राहुल दुम्का) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी घोड़ानाला स्थित राजीव नगर में शानिवार देर शाम 26 वर्षीय युवक…
जिला प्रशासन सरकार जनता के द्वारा की संकल्पना को कर रहा साकार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर एवं घर-घर जाकर नजूल भूमि फ्री…
