हल्द्वानी- आज भाजपा नगर हल्द्वानी के पदाधिकारियों व नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा हल्द्वानी नगर कार्यालय हीरानगर में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।सभी नवनियुक्त नगर और मोर्चे के पदाधिकारियों का परिचय और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की है कि वह पार्टी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे साथ ही नए शक्ति केंद्र प्रभारी भी घोषित किए गए मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे जी ने नगर पदाधिकारियों से अपेक्षा करी कि वह पार्टी की रीति- नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आगामी चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएंगे।बैठक में नगर महामन्त्री प्रताप रैकवाल जी, मधुकर श्रोत्रिय जी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी जी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा जी, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर जी, नगर उपाध्यक्ष ई. दिनेश सिंह जी, विनोद जायसवाल जी, पंकज अधिकारी जी, मनीष पाल जी, नगर मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी, दीपक मेहरा जी, सुधीर अग्रवाल जी, असगर अली जी, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा जी, मीडिया प्रभारी रेनू टंडन जी, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरी जी, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भारद्वाज जी, विजय साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Related Posts
नरेंद्र नगर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्ष में आज होने वाले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में…
दो हजार से अधिक दिल्ली सहारनपुर और मुजफरनगर में बेच चुके थे नकली इंजेक्शन,, छापेमारी में दो लोगो को किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार में नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है दिल्ली क्राइम…
करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में लिफ्ट पूर्ति निरीक्षकों पर प्रशासन मेहरबान…
ख़बर शेयर करें – अब माननीय उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी जनहित याचिका-के पी गंगवार रुद्रपुर-(एम सलीम खान) राशन…
