रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) (सात माह के मासूम बच्चे को बिलखता छोड़ गयी मीना) (दो वर्ष पहले ही हुआ था मीना का विवाह) दिनेशपुर यहां एक नव विवाहित ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे पर लटक अपनी जान दे दी। मृतका मीना मंडल उम्र 22 पुत्री विश्वनाथ मंडल निवासी शक्तिफार्म का विवाह करीब दो साल पहले दिनेशपुर वार्ड नंबर दो प्रकाश मंडल से हुआ था। मीना का पति फोटोग्राफी का काम करता है। सोमवार की देर रात वह पीलीभीत से शादी समारोह से घर लौटा तो कमरें का दरवाजा न खुलने व कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई तो प्रकाश मंडल ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो उसकी पत्नी मीना मंडल पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी। उसने तुरंत दरवाजा तोड़कर अपनी पत्नी को नीचे उतारा। वही अनन फनन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मीना के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर गदरपुर के तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि घटना की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
Related Posts
महंगाई और बेरोजगारी सहित 6_ सूत्री मांगों को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार के खिलाफ किया आक्रोश व्यक्त…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न करने, महंगाई और बेरोजगारी सहित 6_ सूत्री…
निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार संभावनाएं-रेखा आर्या…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री…
काशीपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे संदीप सहगल……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप सहगल होंगे। अब यदि…
