ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग मार्गएनएच-58 पर गूलर के पास आलवेदर रोड के तहत एक 20 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण चल रहा है। शाम को पुलिया का लेंटर पड़ रहा था। करीब साढ़े 6 बजे पुलिया गिर गई। मौके पर काम कर रहे 14 मजदूर पुलिया के मलबे में दब गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेज दिया है। एसडीएम नरेंद्र नगर वदंना वर्मा ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। टिहरी की जिलाधिकारी इवा अशीष श्रीवास्वत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 14 घायलों को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया, जहां 4 घायलों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
यहाँ 22 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर समाप्त की अपनी जीवनलीला-पढ़े क्या रही वजह……
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़-हल्दूचौड़ में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी…
एक कार के पीछे दहाड़ते हुए दौड़ते बाघ का वीडियो वायरल,देखे वीडियो….
ख़बर शेयर करें – पीलीभीत के बाघ बने सैलानियों का आकर्षण का केंद्र, जंगल से गुजरने वाले अक्सर करते…
कालाढूंगी : तो क्या बसपा प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस और भाजपा के समीकरण !
ख़बर शेयर करें -शेर अफगन , संपादक -7017009483 कालाढूंगी विधानसभा में इस बार बेहद रोमांचक मुकाबले के आसार बन गए…
