बनबसा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) पूरे विश्व में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। वही उत्तराखंड में भी विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ रही है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा यूपी से लगे सभी बॉर्डर पर दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आ रहे हैं यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जबकि नेपाल से रोज भारत आ रहे नेपाली नागरिकों का कोरोना टेस्ट ना होने के विरोध में चंपावत जनपद के बनबसा में नेपाल बॉर्डर पर 14 नवंबर को व्यापार मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद से 14 नवंबर देर शाम से ही बनबसा स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेक पोस्ट बनाकर नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिकों का कोरोना रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। भारत नेपाल बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रहे फार्मेसिस्ट जोशी ने बताया कि नेपाल से भारत आ रहे 300 से साढे तीन सौ नेपाली नागरिकों का रोज कोरोनावायरस टेस्ट किया जा रहा है 14 नवंबर को जहां अट्ठारह नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं अब तक कुल 30 नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें भारतीय प्रशासन द्वारा वापस नेपाल भेज दिया गया है।
Related Posts
चैती मेले का आयोजन को लेकर टेंडर प्रक्रिया हुई संपन्न….
ख़बर शेयर करें -चैती मेले के लिए तैयारियो की शुरुआत करते हुए मेले के लिए सम्पन्न की गई टेंडर की प्रक्रिया…..…
कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों नर्स और मेडिकल स्टाफ का किया स्वागत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (शम्मी मैहर) रुद्रपुर । पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के कोविड-19 के मरीजों को…
सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत, भोटिया पड़ाव चौकी पर था तैनात…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के पास चोरगलियां रोड पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही…
