नैनीताल – ( शादाब हुसैन ) जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 15 जून से 22 जून प्रातः तक जनपद में लगाये गये कोविड कर्फ़्यू में नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत झीलों मे नौकायन एवं घोडा संचालन हेतु शर्ता के साथ रियायत देते हुये एसओपी का अनुपालन करने के निर्देश संचालको को दिये। गर्ब्याल ने कहा कि नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, सरिता ताल में नाव संचालन एवं घुडसवारी प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मन्य होगा। नाव संचालक, नाविक, घोड़ा स्वामी तथा घुडसवार राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। नाव में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी, पैडल वोट मे केवल दो ही व्यक्ति बैठेंगे। नाव का पूर्ण सैनिटाइजेशन के साथ ही नाव चालक व नाव मे बैठे व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेंगे। सुरक्षा एवं बचाव हेतु लाईफ जैकेट का उपयोग अनिवार्य होगा तथा जैकेट व नाव दोनो को समय-समय पर सैनिटाइज करना होगा। गर्ब्याल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिकारी,पर्यटन अधिकारी, थानाध्यक्ष, नाव एवं घोडा संचालक समिति को निर्देश दिेये कि वे जारी निर्देशों का गम्भीरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसा ना होने पर आपदा प्रबन्धन एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जायेगी।
Related Posts
यहाँ चचेरे भाई के साथ भागी दो बच्चो की माँ,पति ने लगाई पुलिस से गुहार…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-नैनीताल जिला स्थित लालकुआं में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला…
हल्द्वानी में ऐसा निकाह,जो बन गया मिसाल…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक ऐसा निकाह हुआ, जो न केवल शरीयत और सुन्नत के मुताबिक था, बल्कि…
उदयराज सिंह ने नगर निगम रुद्रपुर तथा काशीपुर चिन्हीकरण प्रभारवी करवाई करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- 26 सितम्बर 2023– नगर निगम रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही…
