नैनीताल– (हमारे संवाददाता) सरोवर नगरी नैनीताल में भी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक से पूर्व राज्य आंदोलन कारी महेश जोशी ने उत्तराखंड आन्दोलनों में जान फूंकने वाले राज्य आंदोलन कारी गिरीश तिवारी गिर्दा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाये हुए गीत को गाया। समस्त राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार द्वारा जो माँगे अभी तक नही मानी गयी उसे अविलंब पूरा करने के लिये रणनीति बनाई गयी। इस क्रम में नये कार्यकारिणी सदस्यों का भी स्वागत किया। और तय किया गया कि सितंबर माह में शहीद स्थलों पर जाकर शहीदों को श्रदांजलि दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन के. एल. आर्य ने किया, इस मौके पर चन्द्र शेखर जोशी, पान सिंह सिजवाली, इन्द्र सिंह नेगी, बीरेंद्र जोशी, रहीश भाई, कंचन चन्दोला, दीवान सिंह, भूपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सज्जन साह महेश जोशी ,समेत दर्जनों राज्य आंदोलन कारी मौजूद रहे।
Related Posts
संतोषी माता मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर।(शम्मी मैहर/शदाब)संतोषी माता मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप का वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर…
तेजी से वायरल हो रहा है मोबाइल चोरी करने का यह वीडियो…दखे विडियो…
ख़बर शेयर करें – कालाढूंगी-(जुबैर आलम) खुशी मोबाइल नामक एक दुकान में दिनदहाड़े चोर ने किया हाथ साफ़ दुकान स्वामी गोविंद…
101 दुकानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार, अखिल एकता उद्योग व्यापार के व्यापारियों ने काली पट्टी बाँध कर किया प्रदर्शन…..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी -अखिल एकता उद्योग व्यापार के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे मुखानी मण्डल अध्यक्ष दिगंबर भोजक के…
