रूद्रपुर – (वसीम हुसैन) पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और भाजपा रूद्रपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने का फैसला तराई के साथ ही पहाड़ के लिए भी बड़ी सौगात है। इसकी मांग लम्बे समय से की जा रही थी। पूर्व में कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते पंतनगर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने का विरोध कर रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने विकास परक सोच का परिचय देते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी देकर जनभावनाओं का सम्मान किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने से पंतनगर विश्व विद्यालय विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा। इसका लाभ न सिर्फ यहां के युवाओं को मिलेगा बल्कि शोध कार्य व रोजगार दोनों में वृद्धि होगी। मेयर ने कहा पंतनगर विवि देश की अमूल्य धरोहर है। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, किसानों सहित देश एवं समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से न केवल विवि में देश दुनिया के मेधावी छात्र पढ़ने व शोध करने आएंगे, बल्कि जिससे शोधों की गुणवत्ता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी और इसका लाभ राज्य के किसान के साथ देश के अन्य राज्यों को भी मिलेगा। कृषि से जुड़े विभिन्न प्रकार की तकनीकों का विकास होने से नई तकनीकों की खोज होगी। तराई के साथ प्रदेश के दूरस्थ जिलों की जरुरतों के हिसाब से उन्नतशील प्रजातियों के साथ टेक्नोलाजी विकसित हो सकेगी। इसका लाभ मैदानी के साथ पर्वतीय जिलों के किसानों को भी मिलेगा। इस असर पर भाजपा नेता राधेश शर्मा, शैलेन्द्र रावत सहित कई लोग मौजूद रहे |
Related Posts
16 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – आगामी 16 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में…
शहर में व्यापक पैमाने पर टैकरों के साथ प्रत्येक दूकानों का किया सैनिटाइजर ।
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफ़र अंसारी) प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद शासन द्वारा किये लाकडाउन…
ट्रस्ट दल ने मुख्य दुग्ध शाला का किया भ्रमण ट्रस्ट गरुण बागेश्वर दल में 12 से ज्यादा महिला पुरुष थे शामिल
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(ज़फर अंसारी) नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं पहुंचा एक हिमालयन ट्रस्ट गरूंण बागेश्वर दल हिमालयन ट्रस्ट गरूंण…
