रुद्रपुर (एम सलीम खान) (एसटीएफ उत्तराखंड ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफतार) रुड़की सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।यह ठग बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना में भर्ती कराने के लिए ठगी करने वाले तीन वाले आरोपियों को जिसमें सुधीर, डेविड कुमार, और मंजीत सिंह को सिविल लाइन रूड़की से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह ठग भर्ती परीक्षा कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से रुपए लेते थे।एस एस पी ने बताया कि यह गैग फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करके ठगी का धंधा करता था। आरोपी सुधीर ने कलकत्ता निवासी बिजेन मंडल से सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपए का सौदा किया था। इसके लिए सुधीर सहित तीनों आरोपियों ने सेना के फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए। इसका अगला निशाना एसपीओ परीक्षा के परीक्षार्थियों से संपर्क कर उनसे रुपए ऐंठने का था। इनके खिलाफ सहारनपुर, दिल्ली, मुम्बई, और जोधपुर में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी का पता चला है।
Related Posts
राजनीतिक षड्यंत्र का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब– काजल गंगवार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एक पुराने मामले…
शहर को जाम मुक्त करने व सुगम यातायात हेतु पुलिस ने चलाया अभियान….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-डॉ मंजु नाथ टि सि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार रविवार को रुद्रपुर…
रेनूशरण ने हल्द्वानी एम बी इण्टर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित ईजा बैंणी महोत्सव का किया अवलोकन……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रेनूशरण ने हल्द्वानी एम बी इण्टर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित ईजा…
