रुद्रपुर (एम सलीम खान) पढ़िए कहा हुई दिन दहाड़े कई राउंड फायरिंग (चार राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप कार सवार युवकों ने दिन दहाड़े किसी विवाद को लेकर अंधा धुंध फायरिंग की) रुद्रपुर यहां आपसी विवाद में बैखौफ कार सवार युवकों ने किच्छा बाईपास रोड स्थित किसान मैदान (मोदी मैदान) में एकाएक कई राउंड फायरिंग कर दी। वही अचानक हुई फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। बता दें कि रुद्रपुर के किसान मैदान (मोदी मैदान) में कार सवार चार युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे,इन युवकों के हाथ में तमंचे और तलवारें थी।यह युवक शिफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मैदान में पहुंचे, और एकाएक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इनमें से दो युवकों के पास तलवारें थी। वही अन्य दो युवकों ने कार से उतरते ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। चार राउंड की फायरिंग के बाद यह लोग कार में सवार होकर किच्छा बाईपास रोड की ओर भाग खड़े हुए। वही वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जुए को लेकर कुछ लोगों में आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद जुआ खेल रहे एक युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वही कार सवार यह युवक वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वही मौके पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने कारतूसों के खोखे को मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपको बता दें कि किसान मैदान (मोदी मैदान) में अक्सर जुआरियों का मजमा लगा रहता है। अक्सर जुए को लेकर वहां विवाद होना कोई नई बात नहीं है। वही अचानक हुई इस फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में हैं।
Related Posts
हल्द्वानी- डीजीपी अभिनव कुमार पहुंचे हल्द्वानी…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- डीजीपी अभिनव कुमार पहुंचे हल्द्वानी बहुद्देशीय भवन में शहर के लोगों से कर रहे जनसंवाद जनसंवाद…
ट्रांजिटकेम्प की दूसरी घटना का आया सच सामने-पढ़े क्या है सच….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-सोमवार को हुई ट्रांजिटकैंम्प की घटना के मामले में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी वरिष्ठ…
देश के 29 ज़िलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार…पढ़े पूरी खबर…
ख़बर शेयर करें – दिल्ली, गुजरात व हरियाणा में बढ़े कोविड संक्रमण के मामले नयी दिल्ली-(एम सलीम खान) देश के लगभग…
