काशीपुर- (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह आज काशीपुर पहुंचे। इस दैरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि जनता चाहती है कि प्रदेश में परिवर्तन हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 55 से 60 सीटें कांग्रेस जीतेगी।शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी के कार्यालय पहुंचे ऑल इंडिया गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मारवाह ने कहा कि रविवार को मुजफ्फर नगर में होने जा रही किसान महा पंचायत में 20 लाख से अधिक किसान पहुंचने की संभावना है। परिवर्तन यात्रा में सड़कों पर लोग ही लोग थे। सभी सिंह सभा के कम से कम चार हजार लोग पहुंचे जहां पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का स्वागत किया। उन्होंने नानकमत्ता गुरूद्वारे में मत्था टेका ओर झाड़ू लगाया। उन्होंने जनता के बीच माफी मांगी। यह अच्छे इंसान की भावना है। उन्होंने हरियाणा में हुई लाठी चार्ज की निंदा की।
Related Posts
मवाकोट गेंद मेला के 119 में आयोजन का समापन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मवाकोट गेंद मेला के 119 में आयोजन के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने…
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अवैध तमंचों सहित दो आरोपी गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत…
अपर जिलाधिकारी ने किसानों व फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालको के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक…
ख़बर शेयर करें -फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालकों से विभिन्न समस्याओं के बारे में हुई चर्चा…. रूद्रपुर- अपर जिलाधिकारी जय भारत…
