पहली बार कुमाऊं दौरे पर पहुंचे पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हल्द्वानी पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) पहली बार कुमाऊं दौरे पर पहुंचे पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया यहां बिठौरिया नंबर 1 गैरवैशाली कॉलोनी में कुमाऊं की पारंपरिक वेशभूषा पहने महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया इस बीच आचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी के साथ तमाम आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी जी की राह में फूल बिछाए। इस दौरान शंकराचार्य के दर्शनों के लिए भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं शंकराचार्य ने जनसंवाद के तहत भक्त जनों के सवालों के जवाब दिए एवं उनकी शंकाओं को भी दूर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *